सक्ती /सक्ती जिले से इसानीयत को झकझोर कर रख देने वाली एक घटना सामने आई है यहाँ एक 45 वर्षीय अधेड़ ने एक आठ साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है,मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी निवासी आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया इसके बाद वो उसे अपने घर लेकर आया,जहां आरोपी की नियत बिगड़ गई और उस ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया,


घटना के बाद नाबालिग रोते-बिलखते अपने घर पहुची और अपने साथ हुए घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी, इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी दुजाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,



