Skip to content

28 टन लोहे का कबाड़ लदा ट्रक जब्त,कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई….

रायगढ़ / अवैध कबाड़ पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में लाखा केलो डेम के पास 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक को पकड़ा, जब्त कबाड़ की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस अब ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर रही है, दरअसल कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी,

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की,वाहन चालक अब्दुल वहाब पिता अब्दुल मुनाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ राजस्थान, से ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा,

पुलिस को संदेह होने पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े एवं टीन का कबाड़ सामान भरा हुआ मिला, कबाड़ के संबंध में चालक कोई संतोषप्रद दस्तावेज अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका,इसके बाद वाहन में लोड कबाड़ का वजन कराया गया,

जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई,पुलिस ने ट्रक मय कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।