रायगढ़ /कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या,पुराने बस डिपो के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव,घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन,

फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल,गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस,आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना,और 1,000/- मांगे जिससे विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या,कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन, आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया,
दरअसल कोतवाली थाना के क्षेत्र रामभाठा निवासी 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस को आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है,आरोपी शिवम बानी स्थानीय एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था,
जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था,इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी, घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया,
मामले में पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली, सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए,
मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: रायगढ़ जिले में लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है,और पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं, ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की,परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था,
लेकिन वापस नहीं लौटा,और अगली सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे,शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए,पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया,
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई,गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की,
पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई,दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया,
आरोपियों के बताये अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे,वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था,वो वही लड़की थी जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000/- रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही,
इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए,पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए,
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं,आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं,
दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए,दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाई जारी है,




