Skip to content

तमनार हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार….

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा-शशिमोहन सिंह

रायगढ़ / तमनार के CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा और एट्रोसिटी की गंभीर धाराओं पर कार्रवाई,पुलिस ने मामले में अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है,

आपको बता दें कि गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी,प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार आंदोलनकारियों को शांति बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी जा रही थी,

घटना दिन दिनांक 27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन अचानक उग्र हो गया,आरोप है कि राजेश मरकाम, अनिल बेहरा सहित अन्य लोगों द्वारा आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडा, टांगी एवं पत्थरों से हमला किया गया, घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए,इस दौरान पुलिस से शासकीय वॉकी-टॉकी एवं शासकीय मोबाइल फोन भी लूट लिया गया था,

उग्र भीड़ द्वारा पुलिस दल को घेरकर लगातार पथराव किया गया,सड़क किनारे खड़े पुलिस के शासकीय वाहनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इसके साथ ही प्लांट परिसर में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई।

घटना को लेकर थाना तमनार में पंजीकृत अपराध क्रमांक 307/2025 एवं 308/2025 धारा 126 (2), 296, 351(2), 109 (1), 191(2), 191(3), 190, 324(4), 328 (f), 132, 121(1), 61(2) 49 BNS में घटना स्थल पर जले हुये वाहनों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया है, घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया है,

प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 14.07.2026 को घारा 3(2)(5)(क) एस सी एस टी एक्ट का विस्तार किया गया है, प्रकरण का आरोपी राजेश मरकाम को दिनांक 01.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,प्रकरण का आरोपी अनिल बेहरा को दिनाक 10.08.2026 को भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

प्रकरण का आरोपी शिवशंकर प्रधान उर्फ शंकर गुप्ता को दिनांक 02.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

प्रकरण के अन्य आरोपी, कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान, भगवति सिदार की भी मारपीट में शामिल होने की पुष्टि पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये है,

आरोपी कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान, भगवति सिदार के विरुद्ध अपराध घटित करने का सिद्ध सबूत पाये जाने से आरोपियों को कल दिनांक 05.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना तमनार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है…