Skip to content

चक्रधर समारोह के लिए चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थासुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी प्रबंधन के लिए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारी रहेंगे तैनात….

रायगढ़ / रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारियों को पांच अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया है।

अधिकारी दो-दिवसीय रोटेशन में मुख्य मंच, वीआईपी दीर्घा, बैकस्टेज, कलाकार क्षेत्र, गेट और पार्किंग व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले समारोह में प्रत्येक टीम को लगातार दो दिनों के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

उद्घाटन और समापन चरण के लिए भी विशेष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, उद्घाटन चरण में 14 एवं 15 सितंबर को टीम-ए में एसडीएम लैलूंगा राकेश वर्मा (मो. 8305907656) मुख्य मंच की व्यवस्था संभालेंगे।

वीआईपी दीर्घा एवं मुख्य पंडाल में तहसीलदार धरमजयगढ़ श्री हितेश साहू (मो. 9669924292), बैकस्टेज में तहसीलदार कापू उन्मेष पटेल (मो. 8224858049) तथा गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार घरघोड़ा हिमांशु सिंह (मो. 6261288808) तैनात रहेंगे।

16 एवं 17 सितंबर को टीम-बी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम खरसिया प्रवीण भगत (मो. 6266816457), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार लैलूंगा संदीप सिंह राजपूत (मो. 9818069610), बैकस्टेज की जिम्मेदारी तहसीलदार मुकडेगा श्रीमती वर्षा तिवारी (मो. 9993223121) तथा गेट-पार्किंग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री ममता खैरवार (मो. 8847892930) संभालेंगी,

18 एवं 19 सितंबर को टीम-सी में मुख्य मंच पर एसडीएम घरघोड़ा प्रवीण तिवारी (मो. 9098540997), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में तहसीलदार पुसौर श्रीमती अनुराधा पटेल (मो. 8770810450), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार पुसौर प्रतीक देवांगन (मो. 7225883790) और गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार पुसौर श्रीमती रश्मि पटेल (मो. 7067674660) तैनात रहेंगे।

वहीं 20 एवं 21 सितंबर को टीम-डी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम धरमजयगढ़ भरत कौशिक (मो. 8319935192), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार तमनार शिवम पांडेय (मो. 8770697391), बैकस्टेज की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार तमनार पंकज मिश्रा (मो. 9109774071) तथा गेट एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार घरघोड़ा सहोदर पैंकरा (मो. 7697584044) संभालेंगे,

समारोह के अंतिम दो दिनों 22 एवं 23 सितंबर को टीम-ई विशेष रूप से समापन समारोह की व्यवस्था संभालेगी,मुख्य मंच पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत (मो. 7974053967), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में प्रभारी तहसीलदार खरसिया,उज्जवल पांडेय (मो. 9755602917), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार खरसिया श्रीमती मोनल साय (मो. 8871303764) तथा गेट एवं पार्किंग में नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री काजल अग्रवाल (मो. 8770667221) की ड्यूटी लगाई गई है,

सभी तैनात कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिदिन शाम 5 बजे अथवा कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले अपने सेक्टर में पहुंचना होगा, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ के पूरी तरह छंटने तक अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे,पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय, आयोजन स्थल की पेट्रोलिंग और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,ड्यूटी अवधि में अवकाश पर रोक रहेगी और अपरिहार्य परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी की पूर्व अनुमति से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी।