बिलासपुर /बिलासपुर शहर के मंगला में रहने वाला युवक होली पर अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल पहुंचा पर साली ने जीजा से रंग लगवाने से मना कर दिया जिससे नाराज युवक ने घर आकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी,इधर मारपीट से घायल पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी, इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है

दरअसल मंगला के महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है,महिला ने बताया कि उसका पति उसे छोड़कर साली से शादी करने की बात कहता है,इसी बात को लेकर वह आए दिन मारपीट करता है होली पर वह अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल उसलापुर गया था परन्तु वहां साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया.
साथ ही ससुराल के लोगों ने भी उसे मना किया तब उसने घर के सामान काे फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद वह अपने घर आ गया जहाँ उसने ससुराल में अच्छा व्यवहार नहीं होने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से मारपीट की, महिला ने किसी तरह अपने पति को संभाला इसी बात को लेकर उसने फिर अपनी पत्नी से मारपीट की. उसने पत्नी को घर से निकालने की कोशिश की,आयेदिन के मारपीट से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.




