Skip to content

सक्ती में पकड़ा गया रायगढ़ का सायकल चोर,पुलिस ने 15 नग चोरी गई सायकल किया बरामद–

सक्ती /आदतन सायकल चोर नकूल साहू चढ़ा सक्ती पुलिस के हत्थे,पुलिस ने जिले से चोरी गई 15 नग सायकल किया बरामद,जिसकी कीमत लगभग एक लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है,पुलिस आरोपी के विरूद्ध कुल तीन अपराध .क्र. 261/2025, 263/2025 एवं 264/2025 दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू की है,

दरअसल जिले के ग्राम कंचनपुर निवासी नरेश यादव, ग्राम सिपाहीमुडा निवासी कलेश्वर सिदार वार्ड नं. 16 सक्ती निवासी विनोद कुमार खेतान के द्वारा अपने बच्चों के सायकल को स्कूलो के सामाने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 261/2025, 263/2025 एवं 264/2025 धारा 303 (2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,

Ad

सक्ती शहर में लगातार बच्चों की सायकल चोरी की घटना पर रोक लगाने एवं त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों के परिपालन एवं मार्गदर्शन में तत्काल अलग-अलग टीम बनाकर सायकल चोरी किये गये स्थान एवं रास्ते के लगभग 100 से भी अधिक सीसीटीव्ही फूटेज को चेक करते हुये,

संदेही के चोरी कर का फरार हुये रास्तो को चेक करते हुये पुलिस टीम सक्ती के आसपास के क्षेत्रों को चेक करते हुये रायगढ के जूटमिल, चक्रधर नगर, रायगढ शहर के अलग-अगल मोहल्ले के निवासियों को संदेही का फुटेज एवं भगाने के रास्तों को बताकर संदेही के संबंध में सघनता से पूछताछ कर पतासाजी किया,

जो संदेही को ग्राम औरंदा थाना पुसौर निवासी नकूल साहू पिता गोपीनाथ साहू होना बताया जो कि आदतन सायकल चोर है, तथा वर्तमान में संत अबेंडकर नगर निवासरत् होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने हेतु रेड कार्यवाही किये जिस पर आरोपी को भनक लगने पर वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा,

जिसे अथक प्रयास से टीम द्वारा पकडा गया तथा घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अपने बयान में बताया कि वह लोकन ट्रेन से सक्ती जाकर सक्ती शहर के कई स्थान से एवं जिला रायगढ शहर के भी कई क्षे़त्रो में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा चोरी किये गये 15 नग सायकल पेश करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस गया,

आरोपी नकूल साहू सायकल चोरी करने स्वीकार पर एवं प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया,आपको बता दें कि आरोपी पूर्व में भी चोरी सहित कई अपराधो में संलिप्त रह चुका है जिसके संबंध में जिला रायगढ जिले के थानों में अलग-अगल अपराध दर्ज है,

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल,थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि उपेन्द्र यादव, संतोष पाण्डेय, प्र. आऱ. शब्बीर मेमन, उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर, अच्छे सिदार, तथा सायबर टीम सक्ती से आर. जितेन्द्र कवंर, अलेक्सीयस मिंज, गोपाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।