Skip to content

संगीत, संस्कृति और इतिहास का अद्भुत संगम: कोरबा में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफल

कोरबा। के विद्यार्थियों द्वारा का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान नन्हे कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संगीत, वादन, गायन एवं भरतनाट्यम जैसी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन ने सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो से जुड़े हुए हैं। वे संगीत क्षेत्र के अनुभवी विद्वान हैं तथा उन्होंने खैरागढ़ विश्वविद्यालय से संदर्भित मैहर विश्वविद्यालय एवं से तबला विशारद, शास्त्रीय गायन, ठुमरी, विलंबित ख्याल, छोटा ख्याल एवं तराना जैसी विधाओं में विशेष दक्षता प्राप्त की है।

श्री गोपाल विश्वकर्मा द्वारा संचालित संस्था संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं कोरबा-बाल्को क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। वहीं ने आगंतुकों को जिले की समृद्ध पुरातात्विक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने अकादमी एवं आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।