Skip to content

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,मायका वालों ने जताई हत्या की आशंका–

बिलासपुर / बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं मृतिका के पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है,

दरअसल उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली अदिति मौर्य की शादी वर्ष 2019 में दयालबंद निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी,दंपति की 14 माह की एक बेटी भी है,वही मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही अदिति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था,

परिजनों ने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए इसे विवाद की वजह बताया है,परिजनों केबताये अनुसार अदिति के हाथ, गर्दन, पैर और कान पर चोट के निशान थे,उन्होंने पति, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है,

वही पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए गहराई से छानबीन कर रही हैं…