Skip to content

वाइरल विडियो पर बवाल-जांच में वीडियो और उससे जुड़े दावे सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक की जाएगी कार्रवाई …

जांजगीर चाम्पा / जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा एक कथित आपत्ति-जनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

दरअसल बीते सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

अभिभावकों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि स्कूलों का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

 इस बीच, शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रारंभिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा,जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील की गई है,

वही मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित वीडियो विभाग के संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है,यदि जांच में वीडियो और उससे जुड़े दावे सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।