Skip to content

लापता उपसरपंच के मामले में आया नया मोड़,लापता उपसरपंच का शव व बाइक बरामद,पुलिस ने सरपंचपति समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार–

सक्ती /सक्ती जिले के करही गाव के लापता उपसरपंच के मामले ने नया मोड़ ले लिया है, उपसरपंच महेंद्र बघेल की शराब पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है और ये वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है, मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

जानकारी के अनुसार उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता था,आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत दी थी,मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया,

Ad

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली,बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया,कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई और शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया,पुलिस ने मृतक का शव व बाइक बरामद कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,