Skip to content

रिश्तेदारों को ट्रेन के अंदर डिब्बे में बिठाना पड़ा,भरना पड़ा भारी जुर्माना….

विविध /कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन के अंदर डिब्बे में बिठाकर ही दम लेते हैं,लेकिन ये कभी कभी भारी नुकसान करा देता है,ऐसा ही एक मामला कानपूर से सामने आया है ,यहाँ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गए 12 लोग ट्रेन के ऑटोमैटिक (स्वचालित) दरवाजे बंद हो जाने के कारण अंदर ही फंस गए,

दरअसल बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकी, तो ये 12 लोग (जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे) अपने परिजनों को उनकी सीट पर बैठाने के लिए डिब्बे के अंदर चले गए और इससे पहले कि वे बाहर आते, ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे लॉक हो गया और ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई,

इसके बाद छोड़ने आये लोगो में हडकम्प मच गया और वो ट्रेन के भीतर हंगामा करने लगे,इधर ट्रेन के अंदर मौजूद लोगों के हंगामे की सूचना के बाद, टुंडला कंट्रोल रूम के निर्देश पर लगभग 139–150 किलोमीटर दूर इटावा जंक्शन पर ट्रेन को रुकवाया गया,

वही इटावा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग ने बिना वैध टिकट या अनुमति के ट्रेन में प्रवेश करने और यात्रा करने के नियमों के उल्लंघन पर प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया,

सभी 12 लोगों पर 36,000/- रुपये का कुल जुर्माना वसूला गया,जुर्माना भरने और कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद सभी को वहां छोड़ दिया गया,

इस घटना से यह सीख मिलती है कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में दरवाजे सेंट्रल सिस्टम से नियंत्रित होते हैं, और ये केवल निर्धारित स्टेशनों पर ही खुलते हैं,इसलिए चलते समय ऐसी ट्रेनों में बिना टिकट छोड़ने जाना भारी पड़ सकता है,