Skip to content

महिला बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ हो गई फरार….

उन्नाव/उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला वाला मामला सामने आया है, यहाँ कानपुर के चर्चित कांड के बाद अब उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ही सगे दामाद के साथ फरार हो गई है, हैरानी की बात यह है कि महिला ऐसे वक्त में घर छोड़कर गई जब उसका पति गंभीर बीमारी से जूझ रहा है,

आरोप है कि घर से भागने से पहले महिला ने कोठरी में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर भी खोदकर निकाल कर ले गई है, स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर अब पीड़ित बेटे ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है,

दरअसल यह पूरा मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है, एसपी जयप्रकाश सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित बेटे ने पूरे कांड का खुलासा किया है, बेटे के मुताबिक करीब 15 साल पहले उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी,उस वक्त बहन की हत्या का आरोप बहनोई पर ही लगा था,

हालांकि बहन के छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए मायके वालों ने तब पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया था,बेटे का कहना है कि बहन की मौत के बाद से ही उसकी मां और दामाद के बीच बातचीत और नजदीकियां अचानक बढ़ने लगीं,बीमार पिता और परिवार के लोगों ने इस रिश्ते का लगातार विरोध किया लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं मानी और दामाद से उसका मिलना-जुलना जारी रहा,

शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने से पहले महिला ने पूरी प्लानिंग के तहत कदम उठाए, बेटे का आरोप है कि बीती 14 सितंबर को मां ने अपनी 10 बिस्वा जमीन नाती (बेटी के बेटे) के नाम ट्रांसफर कर दी, इसके बाद 2 नवंबर को वह मौका पाकर अचानक घर से लापता हो गई, महिला के गायब होने के बाद जब घरवालों ने छानबीन की तो उनके होश उड़ गए,

परिजनों ने देखा कि घर की कोठरी में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए पुश्तैनी जेवरात गायब हैं,बेटे का आरोप है कि उसकी मां जमीन खोदकर करीब दो किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने अपने साथ ले गई है,पीड़ित बेटे का कहना है कि मां के अचानक गायब होने और पुश्तैनी जेवर ले जाने की शिकायत उसने सबसे पहले अजगैन थाने में दी थी,

आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की,थाने से निराश होने के बाद बेटे ने उन्नाव एसपी जयप्रकाश सिंह से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और अपनी मां को वापस लाने के साथ-साथ दामाद के कब्जे से पुश्तैनी जेवरात बरामद कराने की मांग की है,,