Skip to content

राज्योत्सव समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमित शाह,CM साय सहित अन्य मंत्री भी मौजूद….

रायपुर /छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुचें, कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज समापन हो रहा है,राज्योत्सव मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है, बारिश के बीच भी समापन समारोह का आयोजन जारी है,

समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम भी निर्धारित है, इसके तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जानी है,इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को राज्योत्सव के समापन समारोह के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य की उपलब्धियों को भी प्रमुखता दी जा रही है,,,,