Skip to content

घर आये बहन की सहेली को अकेला पाकर बिगड़ी नाबालिग की नियत दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म…

रायपुर /घर आये बहन की सहेली को अकेला पाकर बिगड़ी नाबालिग की नियत दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म और घटना का किसी से जिक्र करने पर दी जान से मारने की धमकी,घटना से घबराये पीडिता ने साधी चुप्पी परन्तु तबियत बिगड़ने पर मामला हुआ उजागर,जिसके बाद परिजनों कराया मामला दर्ज,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है,जब बालिका अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी सहेली नहीं मिली, लेकिन उसका भाई और अन्य नाबालिग मौजूद था, नाबालिग बालिका को अकेला पाकर उनकी नियत बिगड़ गई और बहाने से घर के अन्दर बुलाकर उन्होंने उसके साथ घिनौना काम किया,

इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की भी बात कही बताया जा रहा है कि पीड़िता 8वीं कक्षा की छात्रा है, वारदात में शामिल बालकों में एक ने पढ़ाई छोड़ दी है, जबकि दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है, विधानसभा क्षेत्र स्थित एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं और आरोपियों का एक-दूसरे घर आना-जाना लगा रहता था, वहीं पीड़िता और आरोपियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं,वह सुबह ही काम पर निकल जाते हैं घटना के बाद डरी-सहमी बालिका अपने घर लौट आई, लेकिन किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी,

इस बीच अक्टूबर के अंतिम सप्ताह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी,अचानक से उसे चक्कार आने लगा तो परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने आखिरकार घटना के बारे में बताया. पीड़िता के परिवार ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,इसके आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया, विधिवत कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें बाल संप्रषण गृह भेज दिया गया,