Skip to content

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिली बड़ी सौगात: 61.82 लाख के ‘आश्रयालय’ का हुआ लोकार्पण…

कोरबा /कोरबा समाचार सेवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है,यहाँ एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से 61.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्व-सुविधायुक्त नवीन आश्रयालय भवन का लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक श्री लखन लाल देवांगन के कर-कमलों से संपन्न हुआ,आपको बता दें कि इस नए भवन के शुरू होने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को अब अस्पताल परिसर में ही ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

​लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है,उन्होंने अस्पताल के विकास का रोडमैप साझा करते हुए बताया..

  • जांच सुविधाओं में विस्तार: पिछले दो वर्षों में 4.50 करोड़ की लागत की अत्याधुनिक मशीनें प्रदान की गई हैं।
  • अधोसंरचना विकास: 16.5 करोड़ की लागत से 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट और 3 करोड़ की लागत से 100 बेड का नया वार्ड तेजी से बन रहा है।
  • गर्मी से राहत: मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में 83 नए एसी (AC) लगाए जा रहे हैं।
  • आगामी योजनाएं: जल्द ही 1.21 करोड़ की लागत से आई वार्ड (Eye Ward) का निर्माण शुरू होगा। साथ ही सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की खरीदी प्रक्रिया भी शासन स्तर पर जारी है।
  • एक नज़र में आगामी सुविधाएं:
सुविधाअनुमानित लागतवर्तमान स्थिति
क्रिटिकल केयर यूनिट (50 बेड)₹16.5 करोड़निर्माणधीन
नवीन वार्ड (100 बेड)₹3 करोड़अंतिम चरण
आई वार्ड (40 बेड)₹1.21 करोड़जल्द प्रारंभ
जांच हेतु मशीनें₹4.50 करोड़प्रदाय