जांजगीर-चांपा/कुछ सप्ताह पहले नशे में पहुंचे दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनीं मुस्कान प्रधान ने उसी दुल्हे से शादी कर सभी को हैरान कर दिया है, मुस्कान ने जिस युवक से उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था, उसी के साथ अब उन्होंने मंदिर में विवाह कर नया जीवन शुरू कर दिया है,
जानकारी के अनुसार बीते 23 जून को शादी टूटने के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, इस दौरान कई गलतफहमियां दूर हुईं और दोनों ने आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने का फैसला लिया, इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह कर लिया,

बताया जा रहा है कि मुस्कान प्रधान अपने गांव कोसमंदा से महिला परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थीं, जहाँ से वह सीधे खोखरा गांव पहुंचीं जहां संत कुमार और उनके परिजन पहले से मौजूद थे, दोनों ने मनका दाई मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कीं और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया, सूत्रों के अनुसार, लड़के के परिवार को इस विवाह की जानकारी पहले से थी, जबकि लड़की के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली।




