Skip to content

रात में घरों में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी सहित 2 नाबालिग गिरफ्तार, बालको पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कोरबा-“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात में घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामकुमार साहू ने 19 अप्रैल 2026 को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 से 20 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके परसाभाठा स्थित घर में घुसकर किचन में रखा गैस सिलेंडर और बच्चों की साइकिल चोरी कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर का दरवाजा खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी के सबमर्सिबल पंप, गैस सिलेंडर और सिल्वर की सीढ़ी भी पार कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक चोरी करते हुए नजर आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मुख्य आरोपी मनोज यादव (20 वर्ष), निवासी परसाभाठा, बालको के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी एवं दो नाबालिगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।