बिलसपुर / बिलासपुर कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बावजूद गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग रुक नहीं रही है, शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में किचन केयर और किराना स्टोर में छापेमारी कर 126 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जांच के दौरान गैस निकालने के उपकरण भी मिले,इसके बाद संबंधित लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई का दावा किया गया है।
दरअसल, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है,कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की,इससे पहले बुधवार को हुई कार्रवाई में 72 गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे,

जिला प्रशासन और गैस वितरकों का कहना है कि जिले में कहीं भी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है लेकिन जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है, एजेंसियों में पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग कराने कहा जा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग रहा।
इससे परेशान होकर लोग एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, नतीजतन गैस लेने के लिए एजेंसियों में लंबी कतार लग रही है,गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या आ रही है, सर्वर की दिक्कत के कारण न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही ओटीपी जनरेट हो रही है।




