800 से अधिक प्रतिभागियों ने मनाया आत्मनिर्भरता का जश्न; कोसा सिल्क ब्रांड ‘कोसाकारी’ की वेबसाइट और ‘सृष्टि’ पत्रिका का हुआ विमोचन
कोरबा| 31 मार्च 2026 वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘उन्नति परियोजना’ के तहत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। स्थानीय समुदायों की महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित इस उत्सव में स्व सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित रहीं।
उत्सव के दौरान अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, आरोग्य, और नंद घर जैसे सामुदायिक विकास स्टालों का अवलोकन किया। विशेष रूप से चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने और कोसा सिल्क की लाइव बुनाई ने आगंतुकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समाज में प्रेरणादायक बदलाव लाने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट के साथ उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका ‘सृष्टि’ का विमोचन किया गया, जो स्थानीय शिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
बालको के सीईओ श्री राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ‘उन्नति उत्सव’ महिलाओं की शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाकर एक समावेशी समाज का निर्माण करना है। वहीं श्रीमती मनीषा कुमार ने सीएसआर पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना महिलाओं के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कर्मा नृत्य और वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं के ऊर्जावान फ्लैश मॉब ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता का रंग भर दिया।
गौरतलब है कि ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ वर्तमान में 561 से अधिक स्व सहायता समूहों के माध्यम से 6,000 से अधिक महिलाओं के कौशल विकास और उद्यमिता पर काम कर रहा है। सोशल रिवाइवल ऑफ ग्रुप अर्बन रूरल एंड ट्राइबल (स्रोत) के सहयोग से संचालित यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की मिसाल पेश कर रही है। उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने मंच के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।




