Skip to content

बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित मारे गए कांग्रेसी नेताओं को मिला इंसाफ,सभी दस आरोपी दोषी करार,NIA की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला….

रायपुर /जगदलपुर/ बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में करीब 13 साल के लम्बे इंतजार के बाद फैसला आया है,यहाँ जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया, इस प्रकरण में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी,चुकि सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है,

शेष सभी 10 आरोपियों पर अदालत ने दोष सिद्ध किया है, NIA की विशेष अदालत के इस फैसले पर लंबे समय से नजर बनी हुई थी,मामले में अभियोजन की ओर से बड़ी संख्या में गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य अदालत के सामने रखे गए थे, रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने 101 गवाहों के बयान और दस्तावेज पेश किए।

लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने दसों आरोपियों को दोषी माना,दोषी करार दिए गए आरोपियों में प्रमिला मोडियम, चैतू, कवासी कोसा, आयता मडकम, जोगा मडकमी, महादेव नाग, मुक्का मंडावी, सुमित्रा मोडियम और बंजामी समा सहित मामले में सुनवाई का सामना कर रहे आरोपी शामिल हैं,

अदालत ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित आरोपों में दोष सिद्ध किया है, दोषियों को सजा सुनाए जाने के लिए 16 सितंबर की तारीख निर्धारित किए जाने की खबर है, आपको बता दें कि झीरम घाटी हमला 25 मई 2013 को हुआ था इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी,

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सलियों ने काफिले को निशाना बनाया था, हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित कई प्रमुख नेता मारे गए थे, कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा भी हमले में मारे गए थे, यह घटना छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास के सबसे भयावह नक्सली हमलों में गिनी जाती है,

हमले के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हुई और जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी गई, घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों ने लंबे समय तक साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की,इसके बाद अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ी और करीब 13 साल तक चली लम्बी कानूनी प्रक्रिया के बाद आया यह फैसला झीरम घाटी मामले में महत्वपूर्ण न्यायिक पड़ाव माना जा रहा है,

मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था,जिसमे एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत होने के बाद शेष 10 के संबंध में अदालत ने फैसला सुनाया, झीरम घाटी हमले ने उस समय प्रदेश की राजनीति को झकझोर दिया था,इस हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा नुकसान हुआ था,

घटना के बाद से पीड़ित परिवार और राजनीतिक दल मामले में न्यायिक प्रक्रिया के नतीजे का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, अब NIA की विशेष अदालत द्वारा सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण सजा का है, रिपोर्ट के अनुसार सभी दोषियों की सजा पर फैसला 16 सितंबर को सुनाया जाएगा,,