रायपुर/छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा,यहाँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की आशंका जताई है,साथ ही गरज-चमक के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है,
इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन तेज बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं, मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश की मुख्य वजह उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार तथा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र है,

इसके साथ मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है,इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है जिसके चलते बारिश का दौर बना हुआ है, 20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है, इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है,
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है,मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है,
हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है,इसका मतलब है कि बारिश पूरी तरह नहीं थमेगी, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है,राजधानी रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है,
शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, पिछले 24 घंटों में सुकमा जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, इधर बलरामपुर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई,




