Skip to content

बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर बनाये शारीरिक संबंध,फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 1 लाख रुपए…

बिलासपुर /बिलासपुर में एक अनोखा हनी ट्रैप का मामला सामने आया है,जहां बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है, दरअसल आरोपी महिला युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग कर रही थी,पीड़ित युवक की शिकायत पर पचपेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी प्राइवेट जॉब करता है और उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी, युवक के बताये अनुसार 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया था,युवक जब महिला के घर पहुंचा तो वहां उसकी परिचित एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

आरोप है कि घर में पहले से एक कमरा खाली रखा गया था और महिला ने दोनों को उस कमरे में भेज दिया,कमरे में युवक और उसकी महिला मित्र के बीच शारीरिक संबंध बने,इसी दौरान आरोपी महिला ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया,पीड़ित युवक का आरोप है कि कुछ दिनों बाद महिला ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है।

इसके बाद महिला ने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी,लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई,युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी साजिश रची गई थी, मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है,

हालांकि अभी तक उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है,फ़िलहाल पचपेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।