Skip to content

बड़ी खबर:-भारत के पड़ोस में शुरू हो गई जंग, F-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा, मुनीर आर्मी को तगड़ा झटका…

नई दिल्ली/पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के बाद शुक्रवार तड़के अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की, इसके बाद पाकिस्तान ने भी काबुल, कंधार और पक्तिया समेत कई इलाकों में हमले किए, इस बीच दावा किया जा रहा है कि एयरस्ट्राइक के लिए घुसी आसिम मुनीर की सेना को बड़ा नुकसान हुआ,अफगानिस्तान ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराए जाने का दावा है,

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के खिलाफ “ओपन वॉर” जैसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं. इसका यही मतलब निकाला जा रहा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है. अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने दावा किया कि तालिबान फोर्सेज ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है. हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि कौन सा विमान था.

सोशल मीडिया पर इसे एफ-16 फाइटर जेट बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि उसे अफगान हवाई क्षेत्र में गिराया गया. पाकिस्तान की तरफ से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है,लग्ज़री रिवाइवल का अंत बैंकरप्टी में हुआ गौरतलब है कि, शुक्रवार तड़के काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई,

लेकिन हमलों की सटीक लोकेशन और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हो सकी है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए हैं.

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का एपस्टीन से किसी भी तरह की मुलाकात से इनकार समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में अफगान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. दावा है कि इन हमलों में दो ब्रिगेड बेस तबाह हुए, हालांकि संभावित नुकसान या हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने रविवार को सीमा क्षेत्रों में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का बदला लेने के लिए गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा में जवाबी हमला किया. अफगान पक्ष ने दावा किया है कि उसने एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. तालिबान समर्थक मीडिया का कहना है कि दो सैन्य बेस और 19 पोस्ट पर नियंत्रण कर लिया गया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है.

पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की कार्रवाई बिना उकसावे की गई थी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि 36 अफगान लड़ाके मारे गए हैं. एक्स पर एक पोस्ट में तरार ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान की ओर से हुई “बिना उकसावे की फायरिंग” का “कड़ा और असरदार जवाब” दे रहा है.