कोरबा / कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सन्डैल नाला के नीचे बीती रात एक युवक और युवती खून से लथपथ अवस्था में मिले है ,प्रारंभिक जांच में पता चला कि बिलासपुर से बाइक पर भागे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था,घटनास्थल पर युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से वार किया और उसे मृत समझकर खुद के गले पर भी वार कर अपने आपको जख्मी कर लिया।

इधर गंभीर रूप से घायल युवती निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर ने किसी तरह 112 पर कॉल कर परिजनों को वीडियो कॉल और लोकेशन भेजी, सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंचीं और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले जाया गया,
जहां डॉक्टरों ने युवक शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर को मृत घोषित कर दिया, शुभम शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची भी है। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया,
बताया जा रहा है कि युवती कल शाम करीब 9 बजे घर से लापता हो गई थी जिसकी गुमशुदगी कोतवाली बिलासपुर में दर्ज कराई गई है, पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट बाइक जब्त की है।
उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए और प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ,वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं।




