Skip to content

पहले परिजनों के साथ खेली होली,फिर कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में जाकर लगा ली फांसी..???

कोरबा/कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में बेलगड़ी बस्ती निवासी एक 19 वर्षीय युवती ललिता गभेल ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, यह घटना होली से एक दिन पहले की है,बताया जा रहा ललिता मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान हॉस्पिटल में कार्यरत थी।

जहाँ से ड्यूटी खत्मकर घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ होली मनाई और वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली,काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वो फांसी के फंदे पर झूल रही थी जिसे जिन्दा होने के आस में उसे नीचे उतारा और अस्पताल की भागे,

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,ललिता गभेल अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी,उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही निजी अस्पताल में काम कर रही थी।

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं,फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके…???