बिलासपुर / पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले पति को भरोसे में लेकर बिलासपुर बुलाया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया, हत्या के बाद शव को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे छिपा दिया, झारखंड पुलिस की जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी विनोद लोमगा की पत्नी पूनम का उसी गांव के सुगड़ टोक्नो से प्रेम संबंध था, कुछ महीने पहले पूनम अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन बाद में घर लौट आई,पति विनोद ने उसे स्वीकार भी कर लिया था।

बताया जा रहा है कि विनोद ने सुगड़ से पत्नी से दूरी बनाने की गुजारिश की थी इस पर आरोपी ने उसे बिलासपुर बुलाकर 10 हजार रुपए लेने और हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने की बात कही, विनोद अपनी पत्नी के साथ पहुंचा, जहां सिरगिट्टी में आरोपी और उसके दो साथियों ने मिलकर पहले गमछे से उसका गला दबाया, फिर चाकू से हमला कर हत्या कर दी, आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक किनारे छिपा दिया।
पूनम पति का मोबाइल लेकर झारखंड लौट गई और परिजनों को गुमराह करती रही, जब मृतक के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई,मोबाइल लोकेशन के आधार पर झारखंड पुलिस जब पूनम को लेकर बिलासपुर पहुंची,
तब पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपिय की तलाश जारी है।




