Skip to content

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 युवकों ने युवती से साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार–

सक्ती/ नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 युवकों ने युवती से साथ सामूहिक दुष्कर्म किया,वही आरोपियों के सहयोग करने में दो महिलाएं भी शामिल हैं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप के दो आरोपियों और अपराध में मदद करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,यह पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता (20 वर्ष) के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं, वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा दादी के साथ रहती है, घटना दिन 31 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे पीड़िता अपने गांव के बड़े तालाब के पास घूमने गई थी, उसी समय आरोपी झनकेश्वर चंद्रा एक महिला लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान के साथ बाइक से वहां पहुंचा,

Ad

झनकेश्वर ने पीड़िता को कान की बाली, नए कपड़े और सक्ती में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, आरोपियों के झांसे में आकर पीड़िता उनके साथ बाइक पर बैठकर उनके साथ चली गई इसके बाद आरोपी उसे पहले झुलकदम स्थित लक्ष्मी महंत के घर ले गए, जहां उसे करीब एक घंटे तक रोके रखा।

इस बीच दूसरा आदमी वहां पहुंचा बाद में दोनों आरोपी काम दिलाने का बहाना बनाकर पीड़िता को ग्राम डोंडकी में धनकुंवर यादव के घर ले गए,जहाँ रात के समय झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया,इस दौरान लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान और धनकुंवर यादव ने पीड़िता को अपने घर में रखकर अपराध को अंजाम देने में उनका सहयोग किया,

मामले में मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने चारों आरोपियों प्रदीप निराला (22), झनकेश्वर चंद्रा (37), लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान (32) और धनकुंवर यादव (45) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कार्यवाई आगे जारी है।