Skip to content

नाबालिग छात्रा को देख शिक्षक की बदली नियत और करने लगा छात्रा से छेड़छाड़,पुलिस में मामला दर्ज–

बिलासपुर/बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा दही मांगने के बहाने किसान के घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, छात्रा की छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,जिससे आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया, मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ग्राम सिर्री निवासी शिक्षक रोहित पटेल की पोस्टिंग पचपेड़ी में है और वह प्रतिदिन अपने गांव से ड्यूटी करने आता है,घटना दिन सोमवार को वह पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक किसान के घर पहुंचा,जहाँ दही मांगने के बहाने घर के अंदर चला गया, घर पर उस समय किसान की दो बेटियां अकेली थीं।

जिसे जानकर आरोपी की नियत बादल गई और आरोपी ने बड़ी बहन को बुलाकर घर के एक कमरे में ले गया जहाँ पहुंचते ही उसने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी जिसका छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने उसका मुंह दबा दिया, इसी बीच बड़ी बहन की आवाज सुनकर पास ही मौजूद छोटी बहन कमरे तक पहुंच गई।

उसने शिक्षक द्वारा जबरदस्ती करते देख शोर मचाना शुरू कर दिया उसकी आवाज सुनकर लोग उसकी तरफ भागे,लेकिन, इससे पहले ही आरोपी शिक्षक इससे पहले ही भाग निकला,घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई,जिसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक शिक्षक रोहित पटेल को गिरफ्तार कर लिया और अब आआगे की कार्यवाई जारी है…