जशपुर /नवजात बच्चा चोरी मामले में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने बच्चे सहित आरोपिया को ढूंढ निकाला गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द, दरअसल बच्चे की मां का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल जशपुर में कराया भर्ती था,

इसी दौरान आरोपिया तारा बाई बच्चे के परिजनों को झांसे में लेकर उनका विश्वास जीत लिया और फिर खाना खिलाने परिजनों को हॉस्पिटल से जशपुर के एक हॉटल में लेकर आई,खाने खाने के दौरान बच्चे को गोदी करने के बहाने अपने साथ लेकर फरार हो गई,
नवजात के साथ महिला के लापता हो जाने पर परिजन थाने पहुचकर मामले की जानकारी दी,पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया,
पुलिस की टीम को जांच के दौरान, अस्पताल के सी सी टी व्ही फुटेज से संदिग्ध आरोपिया की फोटो मिली,
जिसके आधार पर पुलिस की जांच व टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस आरोपिया तक जा पहुंची, पुलिस ने आरोपिया तारा बाई उम्र 35 वर्ष को उसके ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरा पाठ, थाना सिटी बगीचा क्षेत्र से लिया हिरासत में लिया व उसके कब्जे से एक माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया,
पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी तीन शादी हुई है, पहली शादी से उसके बच्चे हैं, पहले पति से अलग होने के पश्चात , उसने दो और शादी की थी, दोनों ही शादी से उसे बच्चे नहीं हो रहे थे,
कुछ दिनों पूर्व वह चार महीने की गर्भवती थी, परंतु बच्चा खराब हो जाने से उसका गर्भपात हो गया था, जिससे वह अत्यंत व्यथित रहती थी, जिस कारण आरोपिया बच्चा चोरी करने की आस से जशपुर आई हुई थी व शासकीय अस्पताल के आस पास घूमती रहती थी,
इसी दौरान उसे शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु, पंडरा पाठ क्षेत्र से आये एक दंपति दिखे, जिनके पास करीबन 01 माह का बच्चा था, आरोपिया के द्वारा उनसे जान पहचान बढ़ाया, इस दौरान बच्चे के परिजनों से आरोपिया को पता चला कि बच्चे को छान्दा नामक बीमारी है,
जिससे आरोपिया ने बच्चे की बीमारी का खुद झाड़ फूंक कर ईलाज करने का झांसा देते हुए उनका विश्वास जीत लिया गया, फिर एक दिन आरोपिया ने बच्चे के की माँ व दादी को खाना खिलाने के बहाने जशपुर के बस स्टैंड के पास स्थित एक हॉटल में लेकर लाया गया,
परिजन जब खाना खा रहे थे, इसी दौरान आरोपिया बच्चे को गोदी में लेकर बस से फरार हो गई थी,मामले में पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध बी एन एस की धारा 140(3) जोड़ते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,तथा बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




