Skip to content

दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही हो गई मौत-

जांजगीर चाम्पा /जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बिरगहनी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा से कोयला लोड कर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया,उसी दौरान पास से गुजर रहे भाई-बहन ट्रॉली की चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे दब गए,हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे (17 वर्ष) और उनकी बहन अंजू लता कुर्रे (25 वर्ष) के रूप में हुई है,घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों की सूचना पर बलौदा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।