Skip to content

डोलोमाइट के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

सक्ती /रायगढ़ निवासी नानक बंसल और मुकेश बंसल की तकलीफे कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, एक के बाद एक कार्यवाही उनके खिलाफ मुँह खोले खड़ी है बंसल परिवार पर रायगढ़ जिले में वन विभाग की कार्यवाही का डर,वही सक्ती जिले में कुछ व्यक्तियों से ठगी व मारपीट का मामला दर्ज है ,

वही अब सक्ति जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही नानक बंसल और मुकेश बंसल को सम्भलने का मौका नहीं दे रही है, गुरुश्री मिनरल्स पर प्रशासन की कड़ाई देखने को मिली है कुछ शिकायतो के बाद इनके भंडारण क्षेत्र और क्रेसर को राजस्व एवं खनिज की संयुक्त टीम द्वारा सील किया गया है साथ ही बंसल बंधुओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है,

Ad


दरअसल सक्ती जिले के केजीएफ नाम से प्रचलित बराद्वार क्षेत्र में डोलोमाइट सहित चूना पत्थरों के क्रेसर सहित भंडारण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, लेकिन नानक बंसल और मुकेश बंसल द्वारा अपने रसूख का उपयोग करते हुए शासन के नियमों के विपरीत कार्य करते हुए अधिक भंडारण के साथ साथ शासकीय भूमि में कब्जा कर अपने उद्योग को बढ़ाया गया है, 

जिसपर ग्राम छितापहरिया सहित आसपास के कुछ गांव के लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालकों द्वारा स्वीकृत से अधिक डोलोमाइट भंडारण व शासकीय भूमि में कब्जा किया गया है,

शिकायत के बाद जिला कलेक्टर द्वारा खनिज व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त दल बनाया गया जिनके द्वारा जांच किया गया और प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा गुरुश्री मिनरल्स के भंडारण क्षेत्र और क्रेसर को सील कर दिया गया है, वहीं प्रबंधन से उक्त मामले में नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है,