Skip to content

जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ जा रही बस हुई हादसे का शिकार,चार दर्जन से अधिक लोग हुए घायल…

जांजगीर /चाम्पा /जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहाँ कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है. ये यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई.

बस में करीब 60 लोग सवार थे जिनमे से लगभग 50 लोगों को चोटें आई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

हादसे की सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद सड़क पर लगे जाम की स्थिति को क्लियर कराया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.