जांजगीर चांपा/ चार साल की दोस्ती, धोखे से बनाया वीडियो फिर विश्वासघात और विवाद के बाद में कर दी वीडियो वाइरल,रिपोर्ट के 72 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, दरअसल जिले के थाना चम्पा क्षेत्रांतर्गत की घटना रिश्तों में भरोसे का फायदा उठाकर महिला का निजी वीडियो बनाना और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान आरोपी संतोष सोनी से हुई और इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए। समय के साथ दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बदले की भावना से महिला के निजी और अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से भेज दिए, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 289/26 दर्ज करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत मामला कायम किया।
विवेचना दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी जब्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले के त्वरित खुलासे में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, PSI रुकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय एवं थाना चांपा के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




