बिलासपुर/चरित्र शंका के चलते में पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, दरअसल सीपत थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जबरदस्ती चूहा मारने की दवा पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामरतन सूर्यवंशी निवासी ग्राम मचखंडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर जोकि पूर्व में भी हत्या एवं मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं, वर्तमान प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 04.05.2026 को थाना सीपत में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी अक्सर चरित्र शंका के आधार पर उसके साथ मारपीट एवं विवाद करता था, दिनांक 08.04.2026 की सुबह आरोपी ने घर में चूहों की समस्या बताकर प्रार्थिया से चूहा मारने की दवा मंगवाई,
प्रार्थिया द्वारा दवा लाने के बाद आरोपी उसे बहाने से गांव के बाहर ले गया और जबरदस्ती उक्त जहरीली दवा पिला दी, दवा के प्रभाव से प्रार्थिया बेहोश हो गई, जिसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया,लगभग तीन दिन बाद होश में आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पुत्र को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया,थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई,पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया,
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सीपत पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक गंभीर अपराध का समय रहते खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया,यह कार्रवाई पुलिस की सजगता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।




