सक्ती / सक्ती जिले में ग्राम पंचायत करही के उप सरपंच महेंद्र बघेल बीते 6 सितंबर दिन शनिवार को रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया है, वही मामले को 48घंटे बीत जाने के बाद अबतक महेंद्र का कोई पता नहीं चल सका है जिसके आक्रोशित होकर परिजनों और ग्रामीणों ने बिर्रा बस स्टैण्ड में चक्काजाम कर दिया,
दरअसल करही के उपसरपंच पिछले दो दिन से लापता है लेकिन अबतक पुलिस उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लगा सकी है, वही चांपा एसडीओपी के द्वारा पुलिस कि अलग-अलग टीम बनाकर तलाश कि जा रही है, लेकिन अभी तक उपसरपंच के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है,वही पुलिस के द्वारा संदिग्धो को पकड़कर पुछताछ की जा रही हैं,


जिसके कारण ग्रामीणों और परिजन के द्वारा बिर्रा चौक में चक्काजाम कर दिया,बिर्रा बस स्टैंड जहां अभी चक्काजाम है वहां से जिला के अलग अलग शहरों चांपा, शिवरीनारायण, हसौद सारंगढ़ को जोड़ती है जो वर्तमान में चक्काजाम के कारण बाधित है, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है वही पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाई दी जा रही है…



