Skip to content

खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,जुआ फड़ से 22,180/- नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180/- की संपत्ति जब्त….

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में धरमजगढ़ थाना क्षेत्र के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,पुलिस ने जुआ फड़ से 22,180/- नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180/- की संपत्ति जब्त किया है और अब जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन अंकुश” के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके को विशेष टीम के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं,

इसी क्रम में दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की टीम मौके के लिए रवाना हुई, पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में सूचना की तस्दीक कर घेराबंदी की, जहां अमित केरकेट्टा ,स्वरूप टोप्पो ,जोगेंद्र एक्का , वृंदावन गुप्ता, सुरेश सारथी तथा नारायण बाईन आदि 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए,

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 22,180/- नकद, 7 मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की,जब्त संपत्ति की कुल कीमत 3,22,180/- आंकी गई है,

मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई,इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया,

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, श्याम देव साहू एवं थाना साइबर-पुलिस लाइन की गठित विशेष टीम व थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।