रायगढ़ /अफीम बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा कार चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे,47 ग्राम अफीम के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार,ढिमरापुर चौक के पास से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,अफीम और ब्रेजा कार सहित 8.10 लाख की संपत्ति जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई,

दरअसल कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास दबिश देकर अफीम बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग 10,000/- है, तथा एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार, जिसकी कीमत करीब 8 लाख है, जब्त की गई है,इस कार्रवाई में कुल 8.10 /-लाख की संपत्ति जब्त की गई है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 AQ 4225 में अवैध रूप से अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है,
सूचना पर थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया,पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध कार के पास मौजूद युवक अमरजीत सिंह पिता रघुवीर सिंह, निवासी रामभांठा, जगतपुर, सेंट माइकल स्कूल के सामने, रायगढ़ को पकड़ा,
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए तलाशी लेने पर कार की ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखा 47 ग्राम अफीम बरामद हुआ,मादक पदार्थ रखने के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया,पूछताछ में उसने अफीम एक ट्रक चालक से खरीदना बताया,
पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती की कार्रवाई करते हुए 47 ग्राम अफीम, कीमत लगभग 10,000/-और ब्रेजा कार, कीमत करीब 8 लाख, जब्त की,आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 18(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश राठिया, ओसनिक विश्वाल, नवधा प्रसाद भैना एवं महिला आरक्षक हेमलता एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,,,




