Skip to content

खदानों से डीजल चोरी कर पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बने गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा,डीजल चोरी गिरोह का सरगना नवीन कश्यप गिरफ्तार…

कोरबा/ जिले में लंबे समय से खदानों से डीजल चोरी कर पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बने गिरोह पर आखिरकार कोरबा पुलिस ने बड़ा शिकंजा कस दिया है, गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड नवीन कश्यप को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है,नवीन कश्यप पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह खदान क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर डीजल चोरी कर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था,गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2500 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया था।

दरअसल बीती रात 1 जून 2026 को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी गिरोह का सरगना नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा,कार्रवाई के दौरान उसके दो सहयोगी परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो स्कार्पियो वाहन भी जब्त किए हैं, जब्त वाहनों के नंबर CG 28 P 6555 और CG 12 BU 6064 बताए गए हैं, डीजल चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में पूर्व से दर्ज अपराधों के तहत कार्रवाई की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया,डीजल चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद खदान क्षेत्रों में सक्रिय अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, पुलिस का दावा है कि गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है तथा जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।