कोरबा। धर्म और आस्था के उल्लास के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई। कोरबा के रजगामार चौकी इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
क्या हुआ उस रात? (Live खौफ का वीडियो वायरल)
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रजगामार के मेन क्लब एरिया में भव्य कार्यक्रम चल रहा था। लोग भक्ति में सराबोर थे और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन जारी था। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
- अचानक लगी आग: करतब दिखा रही एक महिला कलाकार अचानक धधकती आग की लपेट में आ गई।
- मच गई अफरा-तफरी: देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद भीड़ की खुशियां चंद सेकंडों में चीख-पुकार में बदल गईं।
- बचाने दौड़े लोग भी झुलसे: जब आग की लपटों से घिरी महिला को बचाने के लिए दो युवक आगे आए, तो वे भी इस भीषण आग की चपेट में आ गए।
मौके की स्थिति
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और तीनों को आग के चंगुल से निकाला गया। लेकिन तब तक महिला समेत तीनों लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। बड़ा सवाल: क्या सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई? आखिर आस्था के मंच पर इस तरह का जानलेवा जोखिम क्यों?




