Skip to content

कितना सुरक्षित है ठंडक का अहसास दिलानेवला बर्फ…

कोरबा/बर्फ का नाम सुनते ही मन में ठंडक का अहसास होने लगता है, लेकिन कोरबा में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने लोगों के तन-मन में आग लगा दी,दरअसल यहाँ घंटाघर चौपाटी स्थित जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला बर्फ में मेंढक को देखते ही व्यापारियों का पारा चढ़ गया और उसने बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली,

जानकारी के अनुसार चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने मिडिया को बताया कि चौपाटी के एक जूस सेंटर में निहारिका क्षेत्र स्थित एक दुकान से बर्फ खरीद कर लाया गया था.जिसमे बर्फ के बीच मेढक जमा हुआ मिला, संचालक ने बताया की जहां बर्फ फैक्ट्री से थोक में बर्फ लाकर बेचा जाता है.

चौपाटी संघ ने मांग की कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए,वहीं बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है,जिसके लिए वे कई फैक्ट्रियों से बर्फ लेकर आता है, इधर खाद्य अधिकारी विकास भगत ने घटना सामने आने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री है, वहां जांच की जाएगी.