Skip to content

एक तरफा प्यार में लड़की के पिता पर तमंचे से फायर करनेवाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त…

कोरबा /एक तरफा प्यार में लड़की के पिता पर तमंचे से फायर करनेवाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा,और आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त किया,और अब आगे की कार्यवाई जारी है,

दरअसल थाना बालको आकर पीड़ित ने लिखित रिपोर्ट कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि साहिल मसीह नाम का लड़का प्रार्थी की लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं कहकर पीछले 06 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी करता था और दिनांक 18.02.2026 के रात्रि लगभग 11:00 बजे साहिल मसीह अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली गलोच देकर हल्ला गुल्ला कर रहा था।

प्रार्थी द्वारा दरवाजा खोलकर जैसे ही बार निकला तो साहिल मसीह प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया जो गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया जिसके बाद साहिल मसीह दुबारा पीस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चला।

प्रार्थी की उस रिपोर्ट पर अपराध कमाक 94/2028 थारा 296, 75(1), 78(1), 109 (1) BNS 25. 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवचना में लिया गया,और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर उसके घर से घीराबंदी कर पकड़े जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त किया गया,आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है,,,