Skip to content

भीषण सड़क हादसा:- बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,तीन हुए गंभीर रूप से घायल…

कोरबा/कोरबा जिले के उरगा-भैसमा मुख्य मार्ग पर कुकरीचोली चौक पर दोपहर करीब 12:00 बजे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, दरअसल एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक CG04 PP5269 ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया,इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा,वही घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया।

​सड़क पर बिखरे खून और बाइक के मलबे हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे,मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और यातायात बहाल कराया,पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है, कुकरीचोली चौक पर आए दिन होने वाले हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया, लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार इस मार्ग पर काल बन रही है।