Skip to content

असली वर्दीधारी के हत्थे चढ़े नकली वर्दी धारी,आबकारी अधिकारी बनकर कर रहे थे अवैध वसूली….

सक्ती /नव गठित जिला सक्ती में पुलिस ने परसदा खुर्द गांव में फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 4 युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,वहीं मामले के एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है,मामले में पुलिस ने 3 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 2 बाइक को जब्त किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सक्ती एएसपी हरीश यादव ने प्रेस को बताया कि सक्ती थाना क्षेत्र के परसदा खुर्द गांव के अमरीका बाई के घर में 5 युवक फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर पहुंचे,युवकों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने-पिलाने की धमकी देते हुए 30 हजार रूपये की मांग करने लगे,

Ad

जिसपर ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, सूचना पर पहुची सक्ती पुलिस ने जांजगीर जिले के रहने वाले चार युवक नरेन्द्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर, लोकेश राठौर को पकड़ा है,वहीं मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है,आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग मोबाइल और 2 बाइक को जब्त किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाई की जा रही है,