Skip to content

अनियत्रित होकर पुल से नीचे गिरी पिकप वाहन,चालक की दबकर हो गई मौत–

जशपुर /जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में सुबह-सवेरे एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी,यहाँ हुए घटना मे आम से लदी तेज रफ्तार पिकअप पुल से टकराकर सीधे नीचे जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक JH-07 M/9225 में आम लोडकर तपकरा की ओर से कुनकुरी जा रहा था, इस बीच तड़के करीब 4 बजे खारी झरिया श्रीनदी पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार पिकअप पहले पुल से टकराई और फिर नीचे जा गिरी, इस हादसे में चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक अकेला ही मौजूद था,इधर हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है,वहीं पुलिस मृतक चालक की पहचान और दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच में जुटी हुई है।