Skip to content

अज्ञात कारणों से युवती ने लगा ली फांसी,परिवार में मच गई चीख-पुकार…

जांजगीर-चांपा /अज्ञात कारणों से युवती ने लगा ली फांसी,परिवार में मच गई चीख-पुकार, दरअसल जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव निवासी एक 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला,काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने प्लास की मदद से दरवाजे के कब्जे को निकालकर अंदर प्रवेश किया, अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई,तत्काल घटना की सूचना तुरंत पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई,सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।