जांजगीर-चांपा/ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा से एक दुखद घटना सामने आया है,यहां एक 21 वर्षीय युवक उदय कुमार कश्यप का शव खेत के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्म्हात्या कर लिया है, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया वहीं परिजन सदमे में हैं,
जानकारी के अनुसार, उदय कुमार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया था,सुबह उसके पिता की नींद खुली तो वह अपने कमरे में नहीं मिला,इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान खेत की ओर आने-जाने वाले लोगों की नजर पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी,

लोगों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कउहा के पेड़ पर साड़ी के फंदे से उदय कुमार का शव लटका हुआ मिला,शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा था, घटना की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई,
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है,पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की बारीकी से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी,




