जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में अकलतरा – खटोला मार्ग पर एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई,इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार को एक महिला चला रही थी,महिला कार चालक ग्रामीण बैंक की बैंक मैनेजर बताई जा रही है जो बिलासपुर से बलौदा काम पर जा रही थी,वही दूसरी ओर बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ़ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। अकलतरा – खटोला मुख्यमार्ग पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे, कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,बाइक चला रहे युवक की पहचान बुधराम धीवर के रूप में हुई है। उसके पीछे डेमन धीवर,भोलू और भूपेंद्र धीवर बैठे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची,ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले जाया गया,डॉक्टरों ने जांच के बाद भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया,वही अन्य तीन घायल युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
अकलतरा पुलिस ने मृतक भूपेंद्र धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है,साथ ही कार चला रही महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है,घटना के कारणों की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है,पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।




