रायगढ़ /रेल्वे संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पोस्ट तब सनसनी सी फ़ैल गई, जब बुधवार तड़के चार बजे ड्यूटी के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने ख़ूनी मोड़ ले लिया, रायगढ़ स्थित RPF पोस्ट के भीतर एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी हेड कॉन्स्टेबल से विवाद होने पर सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं, जिससे साथी हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई,
घटना के बाद वहां हडकंप मच गया, पुलिस ने पूरी पोस्ट को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं,मृतक हेड कॉन्स्टेबल की पहचान पीके मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के रहने वाले थे और आरोपी जवान, एस लादेर, जांजगीर-चांपा का निवासी बताया जा रहा है, सूत्रों के अनुसार, दोनों जवान बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात की पाली में थी,


पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तड़के क़रीब 4 बजे पीके मिश्रा किरोड़ीमल स्टेशन की ओर से ड्यूटी कर वापस पोस्ट पर आये, और कुछ देर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर हेड कॉन्स्टेबल एस लादेर ने अपनी सर्विस पिस्टल से पी के मिश्रा पर चार गोलियां दाग दी,
जिसमें गोली लगते ही पीके मिश्रा कुर्सी पर ढेर हो गए और उनकी मौत हो गई,अचानक हुए इस गोलीबारी की घटना के बाद RPF पोस्ट में अफरा-तफरी मच गई,आनन फानन में घटना की सूचना कोतवाली समेत सभी सम्बन्धित विभागों को दी गई, गोली कांड की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर रवाना हुए,
बिलासपुर से RPF के IG मुनव्वर खुर्शीद भी स्थिति का जायज़ा लेने रायगढ़ पहुँच रहें है, एहतियात के तौर पर और साक्ष्य जुटाने के लिए पूरी RPF पोस्ट को सील कर दिया गया है और बाहरी लोगों यहाँ तक कि मीडियाकर्मियों को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं है,



