Skip to content

PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही प्रेमी के साथ फरार हुई महिला,विभाग में मचा हड़कंप…..

यूपी /उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किश्त पाते ही एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई,फिलहाल विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए गए हैं,पूरा मामला अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का है,

दरअसल यहां रहने वाली उतरा कुमारी की शादी 2013 में गांव के ही रहने वाले राम सजीवन के साथ हुई थी,लेकिन बीमारी के चलते राम सजीवन की 2023 में मौत हो गई,जिसके बाद महिला को विधवा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया,

Ad

बीते दिनों महिला के खाते में आवास योजना की पहली किश्त विभाग द्वारा भेजी गई,मगर पहली किश्त आते महिला अपने 3 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, ग्रामीणों की माने तो पति की मौत के बाद महिला का एक आदमी के साथ संबंध था जो लगातार उससे मिलने घर पर आता था,

पूर्व में महिला के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया जा चुका है, मगर दोनों नहीं माने, इधर महिला के फरार होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, अधिकारी लगातार महिला और उसके प्रेमी को पता करने में जुटे हुए हैं,लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लगा है,अब संबंधित विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है,

इस पूरे मामले में बीडीओ बृजेश सिंह ने कहा कि एक महिला द्वारा आवास का पैसा पाने के बाद प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है,महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच की जा रही है जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।